Video

Advertisement


भोपाल की लुटेरी दुल्हन रिया पूजा सीमा बनकर 15 लोगों को लूटा
लुटेरी दुल्हन


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लुटेरी दुल्हन का केस दर्ज़ हुआ है | लुटेरी दुल्हन सुल्ताना ने अब तक 15 सरसुराल वालो को लुटा है। लूटने के बाद दुल्हन अंडरग्राउंड  हो जाती थी | वह कभी पूजा , रिया तो कभी सीमा नाम से 15 लोगों से शादी कर चुकी है | युवती शादी करने के बाद दो-चार दिन सरसुराल में रहती और मायके का कहकर निकलती और  फिर कभी लौटती हीं नहीं | रिया और उसके ग्रुप के लोगो ने अब तक 25 से ज्यादा लोगो के साथ ठगी कर चुकी है | पूजा उर्फ़ रिया अकेले ही 15 लोगो से शादी करके उनको ठग चुकी है | हम आपको बता दे की रीना उर्फ़ सुल्ताना के चार बच्चे भी है | सूत्रो के अनुसार रीना उर्फ़ सुल्ताना एक ग्रुप बनाकर लोगो  को लुटती थी | सुल्ताना ऐसे लोगो का शिकार करती थी जिनकी शादी नहीं हो रही थी | फिर उन लोगो को अपने प्यार में  फसाती और उनसे शादी करती थी |
रीना उर्फ़ सुल्ताना कैसे गिरफ्तार हुई कालीपीपल के रहने वाले कांता प्रसाद से पूजा की शादी दो साल पहले दिनेश पांडेय ने कराई थी |  शादी के बाद कांता प्रसाद पूजा को अपने गांव ले गया | कुछ दिन बाद पूजा उर्फ़ सुल्ताना भाभी के ओप्रेशन के बहाना बनाकर निकली , और सारा सामान समेटा कर ले गयी | जब कुछ दिन बाद पूजा नहीं लौटी और न ही फ़ोन लग रहा था | तब  कांता  प्रसाद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई  | कांता प्रसाद ने बताय की पूजा 2 लाख नगद और कुछ जेवर लेकर गयी है | जब पुलिस ने छानबीन की तब रिया उर्फ़ सीमा पुलिस के हाथ लगी | और पूजा के अलावा ग्रुप के  दिनेश पांडेय, तेजुलाल , वीरेंद्र धाकड़ सलमान खान भी गिरफ्तार हो चुके है  | पुलिस ने सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज़ कर ली है

Kolar News 25 May 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.