Advertisement
ऍमआइजी थाना क्षेत्र से 15 लाख की चोरी हुई है | घटना रविवार दोपहर की है। चोर प्रोटीन के कारोबारी के फ्लैट का ताला तोड़ कर 15 लाख की चोरी की है | चोरी में गहने भी शामिल है जो की तक़रीबन 10 लाख के थे।और दो लाख रूपए नकद बताये जा रहे है | पुलिस को एक महिला पर शक है जिसने थोड़े दिन पहले काम छोड़ा है | गार्ड और आस पास के लोगो से पूछताक्ष चल रही है | घटना एमआर -09 साई सम्पद की दूसरी मंज़िल पर रहने वाले सुशिल अग्रवाल के घर की है जो प्रोटीन और नमकीन के कारोबारी है। रविवार लगभग 12 :30 बजे पत्नी वैष्णवी के साथ खजराना गणेश मंदिर दर्शन के लिए गए थे। जब शाम को लौटे तो देखा फ्लैट का ताला टुटा हुआ था। और सामन बिखरा हुआ पड़ा था। दोनों बैडरूम और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अलमारी में रखे हुए सोने के गहनों के साथ 15 लाख की भी चोरी हुई थी | सवस्तिक (बिल्डिंग केयरटेकर) ने पुलिस को बताया कि नदिया नगर में रहने वाली एक महिला ने दस दिन पहले ही काम छोड़ा है | फ्लैट की एक डुप्लीकेट चाभी उसके पास रहती थी | पुलिस को महिला पर शक है और वो छान बीन कर रही हैं। इंस्पेक्टर अजय वर्मा के मुताबिक जिस बिल्डिंग में चोरी हुई है , उसमें काम भी चल रहा है | प्रवेश द्वार पर चार सिक्योरिटी गार्ड बैठते है। आने जाने वालो की रजिस्टर में एंट्री होती है | उसी रिकॉर्ड से पुलिस जांच कर रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |