Advertisement
इंदौर पुलिस थाने में एक मिहला ने पुलिस केस दर्ज कराया है। मिहला का कहना है की उसका पति उसे दहेज़ के लिए परेशान करता है और मारपीट भी करता है। उसके पति ने शादीशुदा होते हुए भी दूसरी शादी की है |पीड़िता ने अपने ससुर पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है | टीआइ ज्योति शर्मा का कहना है। वीणानगर निवासी 44 वर्षीय रेखा भीसे एक गृहणी है।उसका पति राजेंद्र भीसे और ससुर गहिनाथ भीसे मलठन तालुका अहमदनगर में रहते है। रेखा ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया की उसकी शादी राजेंद्र से 20 पहले हो चुकी है। उसके 2 बेटी, 2 बेटे है , शादी के 5 साल तक राजेंद्र का व्यवहार सामान्य था। उसके बाद वह उसके साथ मारपीट करने लगा और उसे परेशान करने लगा |
पीड़ित महिला का कहना है की उसका ससुर भी उसके साथ अभद्रता करता है |कभी-कभी परेशान होकर वो अपने मायके (इंदौर) चली जाती थी | रेखा को उसके पति पर शक था की उसका कहीं अफेयर चल रहा है। रेखा का शक यकीन में तब बदला जब रेखा को राजेंद्र के कपड़े साफ करने के दौरान किसी भुमिता नाम की महिला के वैक्सीन का सर्टिफिकेट मिला। सर्टिफिकेट में भूमिता के पति के रूप में राजेंद्र का नाम लिखा हुआ था। जिसे देखकर रेखा का शक यकीन में बदल गया | फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |