Advertisement
जल्द ही नगरीय निकाय चुनाव होने वाले है। सभी पार्टियां सक्रिय हो रही हैं। चुनावी माहौल को देखते हुए कांग्रेस ने बैरागढ़ में पानी , बिजली और गन्दगी को अपना मुद्दा बनाया है कांग्रेस ने आज बैरागढ़ में पानी की समस्या को लेकर आज प्रदर्शन किया | कल गन्दगी को लेकर कांग्रेस और प्रदर्शन करेंगे। वहीँ आम आदमी पार्टी ने संविधान सम्मान यात्रा निकालकर शासन से नगरीय निकाय चुनाव समय पर कराने की मांग की है। कांग्रेस कमेटी जल्द ही नगर निगम भोपाल ऑफिस के सामने पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करेगी।वहां के स्थानीय निवासियों ने भी कांग्रेस का साथ दिया| ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मारण एवं भरत आसवानी का कहना है कि कांग्रेस बिजली, पानी, सड़क और गंदगी के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी |
अशोक मारण ने कहा कि संत हिरदाराम नगर में जगह-जगह गंदगी पसरी नजर आती है। कुत्तों और सुअरों की संख्या देखकर कोई नहीं कह सकता की ये राजधानी का उपनगर है | सड़को पर दिन भर कुत्ते और आवारा पशु घूमते रहते हैं। इस वजह से नागरिको का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया हैं |
कांग्रेस जल्द ही बिजली संकट को लेकर बिजली कंपनी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगी।
इधर आम आदमी पार्टी ने संविधान सम्मान यात्रा निकालकर नगर निगम चुनाव समय पर कराने की मांग की है।पार्टी की जिला अध्यक्ष रीना सक्सेना का कहना है की बीजेपी चुनाव टाल भी सकती है क्योंकी जनता उनसे नाराज़ हैं | उन्होने कहा की बीजेपी को संविधान का सम्मान करना चाहिए और शांति पूर्वक संवैधानिक ढंग से चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जाये | रीना सक्सेना ने कहा की हम जनता के साथ हैं ,उनकी समस्या हमारी समस्या है। हम जनता के हक़ में आवाज उठाते रहेंगे और नगर निगम चुनाव में पार्टी पूरी ताकत के साथ प्रचार अभियान करेगी और जनता हमे जिताएगी भी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |