Advertisement
मध्यप्रदेश के महू में पुलिस के सामने लोगों एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी। युवक नशे की हालत में काफी उत्पात मचा रहा था और लोगों पर हावी हो रहा था। जिसके कारण गुस्साए लोगों ने उसे तबियत से पीटा। यह सारी घटना एक पुलिसकर्मी की मौजूदगी में हुई। घटना के बाद पुलिस युवक को थाने ले गयी ,वहां हालत बिगड़ते देख पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसने दम तोड़ दिया।
युवक लक्ष्मण (26) पिता राम सिंह की मौत के बाद पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। युवक के परिजनों का कहना है ,की युवक के घायल होने के बावजूद भी पुलिस पहले उसे थाने क्यों लेकर गयी जबकि उन्हें पहले अस्पताल ले जाना चाहिए था। बताया जा रहा है की युवक ढोल बजने का काम करता था। जो सोमवार रात में शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने डंडो और पत्थरों से काफी पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिस दौरान युवक के पिटाई की जा रही थी उस दौरान युवक जय श्री राम के नारे भी लगा रहा था।मारपीट करने वाले कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Kolar News
17 May 2022
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|