Advertisement
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग में तीसरे दिन अपनी संगठन स्तर की मुख्य बातें रखने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी पी . मुरलीधर राव भोपाल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं विशेषकर महिला कार्यकर्ताओं ने 'संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो' गीत के बीच आत्मीय स्वागत किया ।
यहां अपने पदाधिकारियों के नगर आगमन पर समवेत स्वर में भाजपा की महिला संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक स्वर में यही गीत गा रही थीं कि 'संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो। भला हो जिसमें देश का, वो काम सब किए चलो॥ युग के साथ मिल के सब, कदम बढ़ाना सीख लो। एकता के स्वर में गीत, गुनगुनाना सीख लो। भूलकर भी मुख में, जाति-पंथ की न बात हो। भाषा, प्रांत के लिए, कभी न रक्तपात हो॥ फूट का भरा घड़ा है, फोड़कर बढ़े चलो ॥संगठन गढ़े चलो।'
https://www.youtube.com/watch?v=dpekxnujn9c
इनके पहले सुबह अपनी बात रखने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भोपाल आई हैं। रविवार सुबह एयर एंडिया की नियमित उड़ान से राजा भोज एयरपोर्ट पर पहुंचते ही भाजपा नेताओं एवं महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने उनकी आत्मीय अगवानी की थी।
एयरपोर्ट पर स्वागत करने तमाम भाजपा महिला कार्यकर्ता, पदाधिकारियों में प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, गुंजन मिश्रा, सुधा सिंह, पूर्व पार्षद सरोज जैन, नसरीन बानो समेत कई महिला पदाधिकारी मौजूद थीं। वहीं, पुरुष नेताओं में भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, महामंत्री जगदीश यादव, मंडल अध्यक्ष योगेश वासवानी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकाश राजपूत एवं भोपाल नगर निगम के पूर्व महापौर आलोक शर्मा भी अपने संगठन पदाधिकारियों की अगवानी में लगे हुए दिखाई दे रहे हैं ।
उल्लेखनीय है कि आज यानी कि रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी पी. मुरलीधर राव एवं सामाजिक कार्यकर्ता व छात्र नेता ममता यादव के मुख्य उद्बोधन सत्र हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |