Advertisement
उज्जैन। उज्जैन की एक युवती को इंदौर के युवक ने शादी का झांसा देकर इंदौर स्थित एक फ्लैट में 15 दिन तक रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक के चुंगल से छूटकर युवती उज्जैन आई और महिला थाना पहुंचकर विभिन्न धाराओं में आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। युवती उज्जैन के स्मार्ट सिटी कार्यालय में काम करती है।
महिला थाना प्रभारी रेखा वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पंवासा निवासी 26 वर्षीय युवती स्मार्ट सिटी कार्यालय में काम करती है। उसके पिता इंदौर के गर्ल्स होस्टल में चौकीदार है। इंदौर में अपने पिता के साथ रहने के दौरान उसका परिचय इंदौर के अकबर नामक युवक से होस्टल के निर्माण के दौरान हुआ था। गत 23 अप्रैल को अकबर स्मार्ट सिटी कार्यालय आया और उसे शादी का ऑफर दिया। बातों में उलझाकर उसे इंदौर ले गया। बाइक से वह उसे ओमेक्स सिटी के एक फ्लैट पर ले गया। युवती के अनुसार उसने कहा कि वह हिंदू है और उससे शादी नहीं कर सकती है। इस पर अकबर ने उसका मोबाइल फोन छिन लिया और उसे ताला लगाकर फ्लैट में बंद रखा। इस दौरान उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। गत 11 मई को जब वह उक्त फ्लैट से निकालकर दूसरे में शिफ्ट करने लगा तो वह मौका पाकर भाग निकली। अपने परिजनों के पास आकर आपबीती सुनाई।
माधवनगर थाना पुलिस के अनुसार अकबर के खिलाफ लव जिहाद का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। क्योंकि उसने पहले से ही युवती को अपना धर्म बता दिया था। अकबर के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट आदि धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपित अभी फरार है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |