Advertisement
उज्जैन।शहर में लिव इन रिलेशनशीप में रह रही एक महिला की गला घोंटकर हत्या हो गई। महिला विवाहिता थी और अपने पति से अलग रह रही थी।
चिमनगंज मण्डी थाना पुलिस के अनुसार राजरायल कालोनी के समीप स्थित वीर नगर में दिनेश चौहान नामक व्यक्ति रहता है। उसके साथ लीला बाई नामक महिला लिव इन रिलेशनशीप में रह रही थी। गुरूवार सुबह 42 वर्षीय उक्त महिला मृत अवस्था में मिली। क्षेत्र के लोगों में चर्चा रही कि बीती रात इनके बीच विवाद हुआ था। संभावना बताई कि इसी कारण से दिनेश ने लीला की हत्या कर दी, हालांकि पुलिस का कहना है कि विवेचना पश्चात ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने शव जब्त किया और पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस के अनुसार लीला ने अपने विवाहित पति दिनेश बघेल को करीब 14 वर्ष पूर्व छोड़ दिया था। तभी से वह दिनेश चौहान के साथ रह रही थी। वह घर पर सिलाई का काम करती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |