Advertisement
सागर। जिले के खुरई में बारात का स्वागत करने की तैयारी में लगे एक परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। रायसेन जिले से बारात लेकर आ रहे दूल्हे की दुल्हन के घर से चंद दूरी पर सडक़ हादसे में मौत हो गई। दूल्हे की मौत की खबर मिलते ही दुल्हन और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
रायसेन जिले के बेगमगंज के ग्राम गोरखपुर निवासी राजकुमार की शादी सागर के खुरई तहसील के ग्राम बचऊ बांदरी गांव में तय हुई थी। मंगलवार को बारात आनी थी। राजकुमार दूल्हा बनकर बैंड बाजे के साथ अपनी दुल्हन को लेने रवाना हुआ था। खुरई में मंगलवार रात 9 बजे से शादी गार्डन में खाना भी शुरू हो चुका था। दुल्हन समेत उसके सभी स्वजन दूल्हे के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी खबर मिली कि खुरई में ग्रामीण थाना क्षेत्र के सुमरेड़ी सिमरिया के बीच दूल्हे की कार का एक्सीडेंट हो गया। कार में दूल्हा समेत चार लोग सवार थे। लेकिन हादसे में अन्य तीन लोग सकुशल बच गए लेकिन दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत की खबर दुल्हन के घर पहुंची तो शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |