Advertisement
मंदसौर। जिले में रविवार देर रात एक सड़क दुर्घटना प्रतापगढ रोड पर हुई, जिसमें कार आमने सामने टकरा गई। इस हादसे में दो की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नाका नंबर दस पर रविवार देर रात ईनोवा और अर्टिका कार के बीच टक्कर हो गई। जिसमें अर्टिका में सवार गौरव गिरवाल निवासी नीमच और जीतेंद्र मसराम निवासी मंदसौर की मौत हो गई। दोनों अर्टिका कार में सवार थे। बताया जाता है कि गौरव गिरवाल के पिता नीमच में सब इंस्पेक्टर है। वहीं जीतेंद्र के पिता डाईट में कार्यरत है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
टीआई अमित सोनी ने बताया कि दुर्घटना में दो की मौत हुई है। वहीं अर्टिका में ही सवार एक को गंभीर चोट आने के बाद इंदौर रेफर किया गया। इसके ईनोवा चालकों को भी अस्पताल भर्ती कराया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |