Advertisement
नर्मदापुरम। पश्चिम-मध्य रेलवे जोन के भोपाल मंडल के एडीआरएम (अतिरिक्त मंडल प्रबंधक) गौरव सिंह के खिलाफ शनिवार को नर्मदापुरम के महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। एडीआरएम सिंह पर आरोप है कि उसने एक महिला रेल कर्मी को पहले नौकरी दिलाने का झांसा दिया व नौकरी लगने के बाद तबादला कराने की बात कहकर दुष्कर्म करता रहा।
बताया जा रहा है कि एडीआरएम की हरकतों से परेशान महिला रेल कर्मी शुक्रवार को पिपरिया पहुंची थी, जहां उसने अपने हाथ की नस काट कर खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने महिला को वन स्टाप सेंटर में भर्ती कराया और बयान लिए हैं।
पीड़ित महिला ने अपने बयान में कहा है कि उसकी शादी दो माह पहले ही हरदा हुई है। एडीआरएम द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। महिला का आरोप है कि 2021 से एडीआरएम द्वारा लगातार शोषण किया जा रहा था। शादी के बाद से भी आरोपित एडीआरएम उसे परेशान कर रहा था। महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने महिला के बयान लेने के बाद एडीआरएम पर केस दर्ज कर लिया है।
बताया गया है कि एडीआरएम पर आरोप लगाने की वाली रेल कर्मी को अनुकंपा नियुक्ति मिली है। पिता रेलवे में पदस्थ थे। कोरोना के कारण उनकी मौत हो गई थी। साल 2021 में अनुकंपा नौकरी मिली। भोपाल में पदस्थापना मिलने के कुछ दिन बाद हरदा पहुंची थी और उसके बाद वापस भोपाल आ गई थी।
नर्मदापुरम एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि महिला के बयानों के आधार पर एडीआरएम गौरव सिंह पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। महिला ने पिपरिया में नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की थी। उसके बयान लिए गए हैं। जीरो पर केस दर्ज किया गया है, आगे की कार्रवाई भोपाल पुलिस करेगी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |