Advertisement
उज्जैन। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल शनिवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल का अभिषेक- दर्शन कर प्रदेश की प्रगति, खुशहाली के साथ देश और प्रदेश के किसानो के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने के उपरांत काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस कॉरिडोर की तर्ज पर यहाँ बन रहे महाकाल मंदिर न्यू कॉरिडोर का निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जून में मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वो उज्जैन आएंगे और महाकाल के दर्शन के बाद मंदिर विस्तारीकरण के तहत हुए नये निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी की यहा बड़ी सभा भी होगी जिसमें एक लाख लोगों के आने की संभावना है। पीएम के दौरे के लिए जोरदार तैयारी चल रही है।
महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज से भेंट की
कृषि मंत्री कमल पटेल शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण स्थित महानिर्वाणी अखाड़े के गादीपति महंत विनीत गिरी महाराज के पास पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत विनीत गिरी महाराज ने मंत्री पटेल को भगवान महाकाल की जडि़त तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर उज्जैन के वरिष्ठ समाजसेवी शक्ति सिंह और नर्मदापुरम संभाग के समाजसेवी यशवंत पटेल भी मौजूद थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |