Advertisement
भोपाल। पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेम सिंह पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को मध्यप्रदेश राज्य पशु कल्याण सलाहकार मण्डल की पहली बैठक हुई। संचालनालय पशुपालन के सभाकक्ष में हुई बैठक में पशु कल्याण से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक में गौ-पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड की कार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि, उपाध्यक्ष राज्य पशु कल्याण सलाहकार मण्डल एवं अपर मुख्य सचिव जे.एन. कंसोटिया, विधायक उमाकांत शर्मा, संचालक डॉ. आर.के. मेहिया और अन्य नामांकित सदस्य बैठक में शामिल हुये।
मंत्री पटेल ने गौ-सेवा, उनका उचित भरण-पोषण, गौ-शालाओं की व्यवस्था और अन्य पशुओं के कल्याण की रणनीति तैयार करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। कंसोटिया ने वर्तमान में गौ-संरक्षण के लिये किये जा रहे प्रयास और पशु कल्याण के लिये वृहद कार्य-योजना की जानकारी दी। सदस्यों ने पशु कल्याण के क्षेत्र में मैदानी स्तर पर होने वाली समस्या और सुझाव रखे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |