Advertisement
खरगोन। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह मंगलवार को शहर के सदर बाजार स्थित ईदगाह पहुंचे। उन्होंने शहर काजी इशरत अली से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने सिर पर सफेद गमछा बांधा और अन्य मुस्लिम भाइयों को भी मुबारकबाद दी।
ईदगाह पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह त्यौहार भाईचारे, सौहार्द, प्रेम-सद्भाव, मेल मिलाप का है। सभी को मिलकर मनाना चाहिए। खरगोन दंगे में कर्फ्यू को लेकर कहा कि यह शासन-प्रशासन की अकर्मण्यता व असफलता है। दो हफ्ते के बाद भी वहां कर्फ्यू लगा हुआ है।
उन्होंने कहा, लोगों में प्रेम सद्भभाव का माहौल होना चाहिए, उसे सुधार नहीं पा रहे हैं। कोई भी हो हिन्दू या मुसलमान जिसने माहौल बिगाड़ा, जिसने पत्थर फेंके जिसने गोली चलाई, आग लगाई, कोई भी हो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |