Advertisement
भोपाल। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के शुक्रवार को भोपाल आगमन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
स्टेट हेंगर पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, प्रदेश के मंत्रीगण डॉ. नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, मीना सिंह, कमल पटेल, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, डॉ. प्रभुराम चौधरी, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, ओमप्रकाश सखलेचा, उषा ठाकुर, प्रेमसिंह पटेल, अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, राजवर्धन सिंह, भारत सिंह कुशवाह, रामखेलावन पटेल, सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी केन्द्रीय मंत्री शाह का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त गुलशन बामरा, भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टर अविनाश लवानिया एवं भोपाल संभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |