Advertisement
छिंदवाड़ा। जिले के पांढुर्ना थानांतर्गत बड़चिचोली चौकी क्षेत्र के ग्राम सिवनी में एक किसान दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा। किसान दंपती की आत्महत्या की जानकारी लगते ही गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस न शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज किया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस पड़ताल में जुटी है।
पांढुर्ना टीआई राकेश भारती ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि सिवनी ग्राम में एक खेत में बनी कोठरी में दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। किसान दंपती की पहचान रामेश्वर डाले (60वर्ष) तथा उनकी पत्नी रुसीकला डाले (55वर्ष) के रुप में हुई है। दोनों गुरुवार को खेत गए थे तथा रात में वहीं रुके थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने दंपती को फांसी पर झूलते हुए देखा। दोनों ने एक साथ आमने-सामने फांसी लगाई है।
पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि किन कारणों से दंपती ने फांसी लगाई है। पुलिस की छानबीन में अब तक ऐसा कोई कारण सामने नहीं आया है ना ही किसी तरह के विवाद की जानकारी मिली है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए दंपती के शवों का पीएम कराया तथा मामले की जांच शुरु कर दी है। इधर किसान दंपती की मौत के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं चल रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |