Advertisement
शहडोल। जिले की सिंहपुर थानांतर्गत पथखई घाट क्षेत्र में सोमवार की दोपहर शहडोल से डिंडौरी जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस सवार 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को शहडोल के मेडिकल कालेज पहुंचाया। बस पलटने का कारण तेज गति से चलना बताया गया है।
सिंहपुर थाना पुलिस के अनुसार प्रयाग ट्रैवल्स की एक बस सोमवार को शहडोल से यात्रियों को लेकर गोपालपुर होते हुए डिंडौरी के लिए रवाना हुई थी। बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे, जबकि बस 52 सीटर है। पथखई घाट पर तेज रफ्तार होने के कारण बस सड़क के किनारे पलट गई। सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना प्रभारी अरविंद द्विवेदी, विद्यासागर एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने का इंतजाम भी कराया।
सिंहपुर थाना प्रभारी अरविंद द्विवेदी ने बताया कि बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। तेज गति के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। घायलों में 10 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बाकी को मामूली चोट लगी है। बस के अंदर जो यात्री फंस गए थे, उन्हें सुरक्षित बाहर निकलवाया गया। कई यात्रियों को बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |