Advertisement
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी उद्यान में केंद्रीय राज्य मंत्री विदेश मामले तथा संस्कृति मीनाक्षी लेखी, पुरातत्वविद पद्मश्री केके मुहम्मद तथा बीएसएस कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, पारिजात और करंज के पौधे लगाए। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स आरूषि राय, अनुज अग्रवाल, जार्ज मूसा, दिव्यंका कुलहरे, वैभव परदेशी और प्रेरणा अम्माना ने भी पौध-रोपण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल के स्मार्ट पार्क में आज पीपल, पारिजात और करंज का पौधा रोपा। पीपल का वृक्ष 24 घंटे ऑक्सीजन देने के अलावा घाव, सूजन, दर्द से मुक्ति प्रदान करने जैसे अनेक गुणों के कारण अत्यंत उपयोगी है। हम सब पौधरोपण कर धरती को समृद्ध बनायें।"
पौधों का महत्व
पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। प्रकृति विज्ञान के अनुसार पीपल का वृक्ष दिन-रात ऑक्सीजन छोड़ता है, जो पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा पीपल के पेड़ को अक्षय वृक्ष भी कहा जाता है। पारिजात के पौधे को हरसिंगार भी कहा जाता है, जो उत्तम औषधि भी है। करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |