Advertisement
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की सहमति से रविवार को सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर ने और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप नायर ने प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं पदाधिकारियों की घोषणा की है।
सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजकों में गजेन्द्र सकलेचा उज्जैन, अनन्त पंवार इंदौर, उमाकांत दीक्षित भोपाल, अशोक सिंघई जबलपुर, देवीदीन दुबे सागर, भरतसिंह राजपूत नर्मदापुरम, अजय सिंह बघेल शहडोल, रमापति जायसवाल रीवा, ब्रजकिशोर डंडोतिया चम्बल एवं अशोक पटसारिया ग्वालियर शामिल है। अमित उदय शाजापुर को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, सत्यजीत चतुर्वेदी भोपाल को प्रदेश कार्यालय मंत्री एवं विनोद गुर्जर मंदसौर को सह कार्यालय मंत्री घोषित किया है।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजकों में मनोज अनंत चंबल, विनय जैन ग्वालियर, अर्पित पाण्डेय सागर, वशिष्ठ पाण्डेय रीवा, जितेन्द्र भट्ट शहडोल, कमलेश यादव जबलपुर, दिनेश तिवारी नर्मदापुरम, संजय मिश्रा भोपाल, प्रीति वसुनिया इंदौर, प्रितेश चावला उज्जैन शामिल है। मयूरेश पिंगले इंदौर को प्रदेश कार्यालय मंत्री, नीरज यादव भोपाल को सह कार्यालय मंत्री एवं सुमित तिवारी भोपाल को सोशल मीडिया प्रभारी घोषित किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |