Advertisement
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वं सासंद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहें’ और ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा बाबा साहब का नाम रहेगा’ के नारे लगाए।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के विचार भारतीय जनता पार्टी के कृतित्व का हिस्सा हैं। पार्टी उनके विचारों पर काम करते हुए गरीबों के उत्थान के लिए काम करती है।
शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार इतने वर्षों तक रही लेकिन उन्होंने कभी भी बाबा साहब के विचारों पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब से देश में और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब से बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतारने और गरीबों के उत्थान के काम हुए। बाबा साहब के पंच तीर्थों पर भी भाजपा की सरकारों ने काम किए।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज पूरे प्रदेश के 65 हजार बूथों पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा सहित प्रदेश के तमाम पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं कायकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर जी को पुष्पांजलि अर्पित की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |