Advertisement
भोपाल। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की रविवार को पुण्यतिथि है। आज के दिन (10 अप्रैल 1995) को मोरारजी देसाई का निधन मुंबई में हुआ था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वर्गीय मोरारजी देसाई को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने अपने निवास सभाकक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मोरारजी देसाई की की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया। उन्होंने स्व. देसाई के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा और उन्नति के लिए जीवन का हर क्षण समर्पित कर देने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |