Advertisement
नर्मदापुरम। जिले के पिपरिया के ग्राम सांडिया में एक युवक ने शुक्रवार रात अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पत्नी द्वारा खाना नहीं पकाने से पति नाराज था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के चलते आरोपित पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में सर्चिंग कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार सांडिया निवासी पवन कतिया(26वर्ष) शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी वर्षा के (24वर्ष) के साथ उसका आए दिन विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात को भी पवन शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से खाना मांगने लगा। आरोपित की पत्नी वर्षा ने खाना नहीं बनाने की बात कही तो दोनों के बीच में विवाद होने लगा। थोड़ी देर में विवाद इतना बढ़ गया कि पवन ने वर्षा के साथ मारपीट शुरू कर दी। वर्षा ने पिटाई का विरोध किया तो पवन ने पास में रखी कुल्हाड़ी से वर्षा पर हमला कर दिया। पवन ने वर्षा की गर्दन पर तीन से चार वार किए। जिसे वर्षा की गर्दन आधी कट कर झूल गई। हत्या करने के बाद आरोपित कुल्हाड़ी को वहीं फेंकर फरार हो गया।
घर में मौजूद थी मां
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आरोपित की मां घर पर ही मौजूद थी लेकिन आए दिन होने वाले विवाद के चलते मां बीच में नहीं आई। लेकिन जैसे ही आरोपित हत्या कर वहां से फरार हुआ उसकी मां ने सांडिया चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। टीआई अजय तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी जब्त कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम को आरोपित की तलाश में रवाना किया गया। देर रात आरोपित गांव में ही छुपा मिल गया। आरोपित ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शनिवार को अरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपित का तीन दिन का रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड के पीछे चरित्र शंका भी हो सकती है। मृतक का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |