Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में परम्परा के अनुसार, शुक्रवार को अप्रैल माह के प्रथम कार्यदिवस के मौके पर मंत्रालय समेत सभी सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीगीत वंदे-मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद सभी जगह कामकाज की शुरूआत हुई।
राज्य शासन के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश में हर महीने प्रथम कार्यदिवस के अवसर पर सामूहिक वंदे-मातरम गायन किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजधानी भोपाल में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्रगान "जन गण मन" का सामूहिक गायन मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव शैलेंद्र सिंह, विनोद कुमार, प्रमुख सचिव के.सी. गुप्ता एवं मंत्रालय सहित सतपुड़ा विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला मुख्यालयों पर शुक्रवार को सभी कलेक्टर कार्यालयों में सामूहिक वंदेमातरम और राष्ट्रगान का आयोजन हुआ, जिनमें सभी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |