Advertisement
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास कार्यालय में गुरुवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भेंट की। मंत्री सिलावट ने इंदौर गौरव दिवस को माँ देवी अहिल्या बाई के जन्म-दिवस पर अहिल्या गौरव दिवस के रूप में मनाने के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना।
मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा इंदौर के महाराजा यशवंत राव चिकित्सालय तथा पी.सी. सेठी अस्पताल का उन्नयन और इन्हें मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करना इंदौर के लिए सार्थक पहल सिद्ध होगी। मंत्री सिलावट ने इंदौर की यातायात व्यवस्था के प्रबंधन पर भी चर्चा की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |