Advertisement
इंदौर। कांग्रेसियों ने सोमवार सुबह बढ़ती महंगाई के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मुखौटे लगा रखे थे और आते-जाते लोगों से गुड मॉर्निंग की बजाय महंगाई मॉर्निंग कर रहे थे। कांग्रसियों ने यह विरोध प्रदर्शन पार्टी कार्यालय गांधी भवन के नीचे खड़े होकर किया।
बढ़ती मंहगाई को लेकर सोमवार सुबह 9 बजे कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय गांधी भवन के नीचे खड़े होकर अनूठा प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के सभी मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने कतारबद्ध खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों से गुड की बजाय महंगाई मॉर्निंग की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगा रखा था और आम जन को बताया कि मोदी राज में सुबह की शुरुआत गुड मॉर्निंग सें नहीं, महंगाई मॉर्निंग से होती है, इसलिए आज कांग्रेस भी महंगाई मॉर्निंग कर रही है। इधर, आम जनता ने भी बढ़ती मंहगाई को लेकर भाजपा सरकार के प्रति अपना रोष दिखाया, क्योंकि आज फिर पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ गए।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम कर आम लोगों को राहत देने की मांग की गई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |