Advertisement
सतना। जिले के मैहर में बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित सवारी ऑटो सडक़ किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल है। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल है। सभी को ईलाज के लिए मैहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से घायलों में 6 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया।
जानकारी अनुसार सतना जिले के ग्राम दसईपुर निवासी लोग रामनगर स्थित अपनी रिश्तेदारी में बच्चे के बारहों (चौक) संस्कार में शामिल होने आटो क्रमांक एमपी 19 आर 6157 से जा रहे थे। ऑटो ओवरलोड था। चार सवारी की बैठक वाली ऑटो में 16 लोग सवार थे। रात साढ़े आठ बजे तिलौरा के पास ओवर लोड ऑटो अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़े ट्रक में जा टकराया। जैसे ही यह हादसा हुआ मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों अस्पताल पहुंचाया, जहां ईलाज के दौरान देर रात एक महिला की मौत हो गई है। 15 घायलों में से 6 की हालत गंभीर होने पर उन्हें सतना जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। बाकि का ईलाज मैहर के सिविल अस्पताल में जारी है। हादसे की सूचना के बाद कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी धर्मवीर सिंह देर रात जिला अस्पताल सतना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएमएचओ डॉक्टर अशोक अवधिया को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। घटना की सूचना पाकर घायलों को देखने मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी भी पहुंचे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |