Advertisement
इंदौर। इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां मुस्लिम लड़के ने हिन्दू नाम बताकर एक नाबालिग से दोस्ती की और फिर शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। नाबालिग युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
बेटमा थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बुधवार को मामले की जानकारी देते हुए बाताया कि 16 साल की नाबालिग ने बेटमा के शांति नगर में रहने वाले उमेद खान नामक युवक के खिलाफ शिकायत की है। लड़की के मुताबिक, आरोपित उसी के इलाके में रहता है। उसने राहुल नाम बताकर मार्च 2021 में उससे दोस्ती की। इस दौरान लड़की ने अपना मोबाइल नंबर आरोपित को दे दिया था। दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ समय बाद उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। लड़की शादी के लिए तैयार हुई तो आरोपित ने कहा कि पहले धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा। तब नाबालिग को पता चला कि उसका असली नाम उमेद है।
इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसे मामा के घर भेज दिया था। लगातार आरोपित उसके परिवार को परेशान करता रहा। जब लड़की दो दिन पहले घर पहुंची तो वह उसके घर आ गया। उसने लड़की को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस मामले में परिवार ने हिंदूवादी संगठन के सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद नाबालिग ने पुलिस से शिकायत की। आरोपित उमेद खान पर पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |