Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने होली पर्व पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि होली का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन को खुशियों से रंग दे, हम सभी मिल जुलकर, परस्पर प्रेम-स्नेह-भाई चारे व पूर्ण हर्षोल्लास के साथ प्रति वर्ष होली का यह पर्व मनाते हैं।
कमलनाथ ने अपने संदेश में कहा कि रंगों का यह त्यौहार हमें आपसी वैमनस्य, गिले-शिकवे भूलकर प्रेम व आत्मीयता का संदेश देता है। कोरोना महामारी के भीषण संकट के कारण हम पिछले वर्षों में होली का यह पावन पर्व उतनी धूमधाम से नही मना पाये है, उम्मीद करता हूँ कि इस वर्ष हम सभी धूमधाम से, परस्पर प्रेम व भाईचारे से यह पर्व मनायेंगे।
उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर सभी प्रदेशवासियों को रंगों के इस त्यौहार होली की शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से सभी के स्वस्थ रहने की कामना करता हूँ, साथ ही उम्मीद करता हूँ कि इस महामारी से हम सभी को हमेशा के लिये मुक्ति मिले।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |