Advertisement
मुरैना। आवास विहीन परिवारों को घर दिलाना देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है इसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी तत्परता के साथ जुटे हुये हैं। मुरैना नगर पालिक निगम द्वारा 96 परिवारों को आवास का आधिपत्य दिया जा रहा है। अभी तक 336 लोगों को यह आवास मिल चुके हैं। इन परिवारों को अब रात किसी झोंपड़ी व आसमान के नीचे नहीं बितानी है। यह अपने घर की छत के नीचे चैन की नींद सोयेंगे।
यह विचार केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहर के अन्तर्गत आवासहीनों को उनके घरों की चांबियां सौंपते वक्त व्यक्त किये। मुरैना नगर पालिक निगम द्वारा अतरसुमा क्षेत्र में 1100 से अधिक इडब्ल्यूएस आवास निर्मित कराये जा रहे हैं। इनमें से 240 आवास पूर्ण होने पर हितग्राहियों को पूर्व में वितरित किये जा चुके हैं। केन्द्रीय मंत्री द्वारा 96 आवासों की चांबियां अब सौंपी गई हैं।
इस योजना के अन्तर्गत आवास के निर्माण में केन्द्र व राज्य सरकार सहित नगरीय निकाय के साथ हितग्राही का भी 2 लाख रूपये का अंशदान होता है। मुरैना नगर पालिक निगम द्वारा आवास निर्माण के पूर्ण होने पर शीघ्र ही हितग्राहियों को आवास का आधिपत्य दिया जा रहा है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने मुरैना शहर में सौंदर्यीकरण के लिये 3 करोड़ 54 लाख रूपये की लागत से होने वाले कार्यों का भूमिपूजन भी किया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश वित्त विकास निगम अध्यक्ष रघुराज सिंह कंषाना, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता हर्षाना, पूर्व मंत्रीगण मुंशीलाल, रूस्तम सिंह, कलेक्टर बी.कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, जिला पंचायत सीईओ रोशन कुमार सिंह, नगर निगम कमिश्नर संजीव कुमार जैन सहित हितग्राही व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |