Advertisement
भोपाल। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग आवश्यक सुविधाओं में वृद्धि करेगा। यह बात मंत्री ठाकुर ने शुक्रवार को स्व. संजीव कुमार सिंह की स्मृति में भोपाल के छोटे तालाब पर 32वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट, 15वीं पेरा केनो, प्रथम स्टेंडअप पैडलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2021-22 को संबोधित करते हुए कही।
मंत्री ठाकुर ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स जैसे आयोजनों से क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा। इससे आर्थिक गतिविधियाँ तेज होगी, जो आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का आधार बनेगी। इस मौके पर मंत्री ठाकुर ने स्व. संजीव कुमार सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
मंत्री ठाकुर ने के-4 जूनियर 1000 मीटर रेस में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मध्यप्रदेश की टीम ने प्रथम, मणिपुर ने द्वितीय और केरल राज्य की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पूरी मेहनत और लगन से प्रतियोगिता में भाग ले, और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। इस प्रतियोगिता के मंथन से उपजे अमृत रूपी खिलाड़ी अपने प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वीरा राणा, डीजी होमगार्ड पवन जैन, रिटायर्ड एडीजी संजय राणा, ज्योति सिंह और प्रशांत कुशवाहा सहित राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के खिलाड़ी उपस्थित थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |