Advertisement
शाजापुर। खेलते-खेलते स्कूल वाहन की चपेट में आए सात वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता ईंट भट्टे पर मजदूरी करने आए थे, इसी बीच यह हादसा हो गया। घटना के बाद से बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरछा रोड पर सोमवार सुबह ग्राम सांपखेडा के समीप ईटभट्टे पर काम करने वाले एक परिवार का बच्चा दौड़ते हुए सामने से गुजर रहे एक निजी स्कूल के मैजिक वाहन की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मैजिक वाहन को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ग्राम पिंनदोनिया निवासी आत्माराम देवड़ा और उनकी पत्नी ग्राम सांपखेड़ा के ईट भट्टे पर मजदूरी करने के लिए आते हैं। जिस समय दुर्घटना हुई, तब भी वह भट्टे पर काम कर रहे थे और उनके साथ आया बच्चा खेल रहा था।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |