Advertisement
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में करंज का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं। फरवरी 2022 में मुख्यमंत्री चौहान को प्रतिदिन पौध-रोपण करते हुए एक वर्ष पूर्ण हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण के क्रम को जारी रखते हुए आगामी दिनों में भी रोज पौधा लगाना जारी रखा है। आज लगाया गया करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि "प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में आज स्मार्ट पार्क में औषधीय गुणों से युक्त करंज का पौधा रोपा। ईश्वर की कृपा है कि मुझे प्रतिदिन पौधरोपण करने में अप्रतिम आनंद एवं संतोष की अनुभूति होती है। आप भी पौधरोपण के लिए कदम बढ़ाएं। आइए, हम सब मिलकर धरा को हरा-भरा बनाएं।"
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |