Advertisement
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास सभा कक्ष में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्य-तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के योगदान का स्मरण किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रवादी विचारक, प्रख्यात समाज सुधारक स्व. श्री नानाजी देशमुख की पुण्य-तिथि पर उनके चित्र पर भी माल्यार्पण कर नमन किया। स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी ने भी शहीद चंद्रशेखर आजाद और विचारक नानाजी देशमुख जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि "महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद जी और राष्ट्र की उन्नति हेतु ग्रामोदय से राष्ट्रोदय का मंत्र देने वाले श्रद्धेय नानाजी देशमुख जी की पुण्यतिथि पर चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। आपके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम राष्ट्र व समाज के उत्थान के लिए सतत कार्य करते रहेंगे।"
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |