Video

Advertisement


पत्नी ने खाने में जहर मिलाकर पति को खिलाया
indore, Wife fed , husband , mixing poison

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर उसके शव के कई टुकड़े कर उसे अलग अलग जगहों को ठिकाने लगा दिया। इस पूरी वारदात को अंजाम देने में महिला के दोस्त ने उसका साथ दिया। धड़ को उसने उसी घर में गाड़ दिया, जिसमें दो बेटों के साथ रह रही थी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह घर में खोदाई कर धड़ निकाल लिया। पत्नी ने दाल-बांटी में नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिलाई थी। उसके बाद पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। हत्या में उसका बेटा भी शामिल था। पुलिस अब हाथ-पैर खोजने में लगी है। पुलिस ने बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी जोन-3 धर्मेंद सिंह भदौरिया के मुताबिक गणेशधाम कालोनी निवासी 40 वर्षीय सुनीता एक कारखाने में काम करती है। सुनीता ने 14 फरवरी को अपने पति ट्रक चालक कृष्णेंद्र उर्फ बबलू कृष्णेंद्र की गुमशुगदी दर्ज करवाई थी। उसने कहा था कि पति 7 फरवरी से लापता है। पुलिस भी ट्रक चालक समझ खानापूर्ति करती रही, लेकिन पड़ताल में उसकी हत्या का खुलासा हुआ। मामले का खुलासा तब हुआ जब 19 साल के बेटे ने नशे में अपने दोस्तों को इस बारे में बताया। उसने कहा कि मम्मी ने पापा की हत्या कर बाथरूम में गाड़ दिया है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसके घर में खुदाई शुरू कर दी।

 

पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके 18 और 16 वर्ष के दो बेटे हैं। उसने बताया कि कृष्णेंद्र ट्रक ड्राइवर था। वह जब भी घर आता, शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता। चरित्र शंका में कृष्णेंद्र ने कई बार उसे निर्वस्त्र कर पीटा था। परेशान होकर सुनीता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शव ठिकाने लगाने के लिए उसके हाथ और पैर अलग कर दिए। बताया जाता है कि सुनीता ने धड़ तो नरवल स्थित घर में गाड़ दिया, जबकि हाथ-पैर कहीं फिकवा दिए। हत्या में शामिल युवक जूनी इंदौर क्षेत्र में मटन शाप पर काम करने वाले बताए जा रहे हैं।

 

घर की खुदाई में मिला धड़

शुक्रवार सुबह पुलिस महिला के घर पहुंची और धड़ की बरामदगी के लिए खोदाई शुरू करवाई। महिला ने जिस स्थान पर धड़ गाडऩा बताया है, वहां पुलिस ने खुदाई के लिए मजदूर लगाए हैं। पुलिस ने पहले बाथरूम की खुदाई की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। फिर महिला ने दूसरी जगह बताई। वहां जेसीबी से खुदाई की तो पति का शव 6 फीट गहराई में मिला। मृतक का धड़ बोरी में बंद मिला। पुलिस उसके हाथ-पैर और गर्दन की तलाश कर रही है। अभी भी खुदाई चल रही है।

दाल बाटी में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया था

सुनीता का पति बबलू उसे आए दिन पीटता रहता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती रिजवान 35 वर्ष से हो गई। दोनों ने 5 फरवरी को दाल-बाटी बनाई। बबलू को दाल में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। सुनीता और रिजवान ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके हाथ, पैर, गर्दन और धड़ काटकर अलग-अलग कर दिए। पुलिस के मुताबिक महिला ने उसके शरीर के टुकड़ों को अलग-अलग जगह फेंका और धड़ को जमीन में गाड़ दिया था।

बड़े बेटे ने उजागर किया मामला

सुनीता और बबलू के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा प्रशांत 19 नशे का आदी है। इसी ने नशे की हालत में मां की करतूत दोस्तों के सामने उजागर की थी। पुलिस सूचना देने वाले प्रशांत के दोस्त और प्रशांत के छोटे भाई ध्रुव को तलाश रही है।

Kolar News 25 February 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.