Advertisement
हरदा/भोपाल। किसान नेता एवं मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने हरदा में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया।
कृषि मंत्री पटेल ने मंगलवार देर शाम कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता ने मध्यप्रदेश में 5 साल के लिए धक्का दिया और कांग्रेस को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। प्रदेश में कांग्रेस न जनपद में, न मंडी में, न नगरपालिका में कहीं नजर नहीं आ रही है। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का नारा सार्थक हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी या भ्रष्टाचारी कह लो एक दूसरे के पर्याय है। चोरों को चोर और भ्रष्टाचारियों को भ्रष्टाचारी नजर आते हैं। यही कांग्रेसियों का हाल मध्यप्रदेश में हो गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |