Advertisement
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में बुधवार को राजधानी भोपाल स्थित अपने निवास परिसर में नारियल का पौधा रोपा। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से भी पौधरोपण करने की अपील की।
मुख्यमंत्री चौहान ने साल 2021 में नर्मदा जयंती के मौके पर प्रतिदिन पौध-रोपण करने का संकल्प लिया था। तभी से वे रोजाना पौधे लगा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नारियल को भारतीय सभ्यता में शुभ और मंगलकारी माना गया है। नारियल को संस्कृत में 'श्रीफल' कहा जाता है, श्री का अर्थ लक्ष्मी है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जिससे थकान या कमजोरी लगने पर ताजा महसूस होता है। एक नारियल में लगभग 600 मिलिग्राम पोटेशियम होता है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |