Advertisement
भोपाल। लोकप्रिय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का मंगलवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि बप्पी जी संगीत जगत के विशिष्ट रत्न थे। उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजन सहित समस्त प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है कि -"वे अपनी अनूठी आवाज और गीतों के माध्यम से सदैव हम सबके दिलों में जीवित रहेंगे।"
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |