Advertisement
रतलाम। प्रकाशनगर फोरलेन पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रकाशनगर फोरलेन पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके ड्राइवर सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से मृतकों के शव और घायलों को निकलवाया। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने करने का प्रयास कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |