Advertisement
इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके की शराब दुकान के बाहर बुधवार देर रात एक बदमाश ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली बदमाश के चेहरे को छूती हुई निकल गई। उसकी आंख के पास गहरी चोट आई है और आंख में छर्रे भी लगे हैं। फायरिंग की आवाज से अफरातफरी मच गई। फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस गोली चलाने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात शराब के रुपए मांगने को लेकर परदेशीपुरा इलाके की वाइन शॉप पर एक बदमाश ने गोली चला दी। पुलिस के मुताबिक नेहरूनगर निवासी सोनू लाहिने के साथ उसका जीजा गुलशन शराब दुकान के बाहर खड़ा था। तभी इलाके का बदमाश विमल सेन निवासी भागीरथपुरा भी पहुंचा। दोनों के बीच रुपए को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी विमल ने सोनू पर गोली चला दी। जो सोनू की आंख के पास से निकल गई। जिसके छर्रे सोनू की आंखों में लगे और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सोनू को उसके साथ खड़े जीजा गुलशन ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर उसे खतरे से बाहर बता रहे हैं। वहीं देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गैंगस्टर सोहराबुद्दीन का साथी है, जिस पर पहले से कई केस दर्ज हैं। वहीं, घायल सोनू पर भी कई थानों में केस दर्ज हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |