Advertisement
भोपाल। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि खेलो इंडिया की तर्ज पर मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में भी ''खेलो एम.पी.'' योजना का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय में खेल गतिविधियों को अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने के लिए "खेलों एम.पी." कार्य-योजना तैयार की गई है। इसमें विद्यालय में प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी रूचि के अनुसार खेल के अवसर प्रदान किये जाने का प्रयास किया जायेगा। इस तरह "खेलो एम.पी." से प्रदेश की शालाओं में उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार होंगे।
राज्य शिक्षा केंद्र संचालक धनराजू एस ने बताया कि विद्यालयों में खेल गतिविधियों के संचालन के लिए विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों में से ही किसी एक शिक्षक को खेलकूद प्रभारी बनाया जा रहा है। प्रभारी शिक्षकों को खेलकूद संबंधी प्रारंभिक प्रशिक्षण और उन्मुखीकरण के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र 9 फरवरी से 11 फरवरी 2022 तक प्रतिदिन दो-दो घंटे के वर्चुअल प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेगा। वर्चुअल प्रशिक्षण सत्र यूट्यूब लाइव के माध्यम से सुबह 11 से 1 बजे तक संचालित होंगे। अंतिम दिन 11 फरवरी 2022 को 30 मिनिट का प्रश्नोत्तर सत्र भी आयजित किया जायेगा, जिसमें स्पोर्टस शिक्षा पर प्रश्न किए जा सकेंगे। इन वर्चुअल प्रशिक्षण सत्रों में कक्षा 1 से 8 के शिक्षक सहभागी होंगे। सभी संबंधित शिक्षक यूट्यूब चैनल पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण की लिंक पर क्लिक करके कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे। बुधवार 9 फरवरी 2022 को https://youtu.be/WyCnKrzzqJl, 10 फरवरी 2022 को https://youtu.be/obzvQIDUwzg और 11 फरवरी 2022 को https://youtu.be/jvDSIvndfBw पर प्रशिक्षण आयोजित होगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |