Video

Advertisement


बस और ट्रक की भीषण टक्कर, पांच यात्री घायल
sagar, Bus and truck collide, five passengers injured

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में बुधवार रात एक भीषण हादसा हो गया। यहां ओवरटेक करने के चक्कर में एक बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके से बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार यात्री बस क्रमांक जीजे 03 एएक्स 0076 गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के बांदा के लिए जा रही थी। इस दौरान देर रत सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में गढ़ाकोटा मार्ग पर आगे जा रहे वाहन को अंधेरे में ओवरटेक करने में बस सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। दुर्घटना में बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस सवार पांच यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही बहेरिया थाना प्रभारी गौरव तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में ईलाज जारी है। वहीं घटना के बाद मौके से बस चालक फरार हो गया। वहीं बस में सवार यात्री दूसरे वाहन रवाना हुए। ट्रक सडक़ किनारे मिला और ट्रक चालक घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Kolar News 22 July 2021

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.