Video
Advertisement
महँगी पड़ी पार्षद पति को दादागिरी
महँगी पड़ी पार्षद पति को दादागिरी
कोर्ट ने जमानत ख़ारिज कर जेल भेजा शैफाली गुप्ता कोलार नगर पालिका के पांच नंबर बर्ड की पार्षद के पति अशोक मालवीय को कोलार पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया हैं | पार्षद पति पर नगर पालिका के सी.एम्.ओ विक्रम सिंह से अभद्रता का आरोप हैं | इस पुरे वाक्ये की शुरुवात एक नवम्बर से हुई | बार्ड नंबर पांच की पार्षद रमा मालवीय के दो रिश्तेदार अस्थाई रूप से नगर पालिका में काम करते हैं | पहले तो पार्षद पति अशोक मालवीय ने अपने दोनों रिश्तेदारों को अपनी मनमानी करके अपने ही वार्ड में काम दिलाया , जब वार्ड में काम बढ़ गया तब इन आराम परस्त कर्मचारियों के आराम के मद्दे नजर पार्षद पति ने फिर अपनी मनमानी से इन दोनों कर्मचारियों को कम काम वाले वार्ड में काम दिलाना की कोशिश की और सी.एम्.ओ विक्रम सिंह पर दवाब बनाना शुरू कर दिया और जब यह संभव नहीं हो पाया तो ,पार्षद पति अशोक मालवीय ने १ नवम्बर को नगर पालिका में जाकर खूब हंगामा किया और सी.एम्.ओ के साथ गाली-गलौच की और देख लेने तक की धमकी दे डाली | इस पर सी.एम्.ओ विक्रम सिंह ने पार्षद पति अशोक मालवीय के खिलाफ अभद्र वयवहार करने और धमकि देने की कोलार थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी | सी.एम्.ओ विक्रम सिंह से हुई बातचीत में उन्होंने बताया की अस्थाई कर्मचारी दीपक तैनगुनिया को उनके अनुसार काम न देने को लेकर अशोक मालवीय ने उनसे गाली-गलौच की थी | विवाद जब बहुत बढ़ गया तब नगर पालिका के करमचारियों ने अशोक मालवीय को घसीट कर बहार किया तो उसने देख लेने तक की धमकी दी | सी.एम्.ओ विक्रम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे करीब अशोक मालवीय के घर दबिश डाली और वहा से उसे गिरफ्तार कर लिए थाने से अशोक मालवीय को कोर्ट में पेश किया गया | कोर्ट में जमानत ख़ारिज होने के बाद पार्षद पति अशोक मालवीय को जेल भेज दिया गया हैं | (कोलार)
Other Source 2016/05/08

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.