Advertisement
गांधी नगर इलाके में छह दिन पहले एक महिला को गंभीर घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को बताया था कि महिला छत से गिरने के कारण जख्मी हुई है। लेकिन महिला के होश में आने पर पता चला कि महिला के सिर पर उसके देवर ने फावड़ा मार दिया था। महिला ने रविवार शाम को दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है।
गांधीनगर थाना प्रभारी तरुण भाटी के मुताबिक मनीषा पत्नी सुनील शर्मा (35) अर्जुन वार्ड गांधी नगर में संयुक्त परिवार में रहती थी। सुनील शर्मा खेती किसानी करते हैं,जबकि उनका छोटा भाई रवि शर्मा कियोस्क चलाता है। 22 सितंबर मनीषा शर्मा को परिजन गंभीर गंभीर घायल अवस्था में लेकर इलाज के लिए लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे थे। वहां बताया था कि छत से गिरने के कारण मनीषा को गंभीर चोट लगी है। मनीषा की हालत में सुधार नहीं होने से परिजनों ने उसे एक दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी सेहत में सुधार हुआ और उसे कुछ होश आया। होश में आने के बाद मनीषा ने बताया कि उसे देवर रवि शर्मा ने सिर में फावड़ा मार दिया था। इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस ने रवि के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। रविवार शाम को मनीषा की मौत हो गई।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |