Video

Advertisement


कर्ज के दलदल में धकेल दिया मध्य प्रदेश को, अब फिर 1 दिसंबर को ₹1,500 करोड़ की नई उधारी!
umang singhar

 

भोपाल। मध्य प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेलना ही अब भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बन गई है। ‘कर्ज लेकर घी पीने’ की अपनी लत से मोहन सरकार बाज आने को तैयार नहीं है। वित्त वर्ष 2026-27 में पहले ही ₹51,900 करोड़ का भारी-भरकम बाजार कर्ज लाद चुकी सरकार 1 दिसंबर को फिर ₹1,500 करोड़ का नया कर्ज उठाने जा रही है।

 

जनता महंगाई और कर्ज के बोझ से कराह रही है, लेकिन सरकार विकास के बजाय उधारी के सहारे खजाना चला रही है। हर बार बुनियादी ढांचे का हवाला देकर कर्ज लिया जाता है, पर जनता के हिस्से में वही टूटी सड़कें, बिजली संकट और दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था आती है।

 

मोहन यादव जी, मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कब तक कर्ज की बैसाखियों पर चलेगी? प्रदेश को कर्ज के इस बोझ तले आखिर कब तक कुचला जाएगा!

Kolar News 28 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.