Video

Advertisement


इंदौर में भटके तीन मासूमों को डायल-112 ने सुरक्षित पहुंचाया घर
police

भोपाल : शनिवार, नवम्बर 28, 2026

इंदौर में खेलते-खेलते घर से दूर निकल गए तीन मासूम बच्चों के लिए डायल-112 के जवान देवदूत बनकर सामने आए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, बच्चों को संरक्षण में लिया और परिजनों की तलाश कर उन्हें सकुशल सौंप दिया। खजराना और बाणगंगा क्षेत्र में हुई इन दोनों घटनाओं में जवानों की तत्परता से बच्चे सुरक्षित अपने घर पहुंच सके।

 

खजराना थाना क्षेत्र : खजराना चौराहे के पास दो छोटे बच्चे मिलने की सूचना दिनांक 27 नवंबर की शाम राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल थाना खजराना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मौके पर रवाना किया गया। FRV स्टाफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों को संरक्षण में लिया और उनके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस जवानों के प्रयासों से बच्चों के माता-पिता की तलाश कर उनसे संपर्क किया गया। इसके बाद पहचान एवं सत्यापन उपरांत दोनों बच्चों को सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

 

बाणगंगा थाना क्षेत्र : कुशवाहा नगर में घर का रास्ता भटकी 05 वर्षीय गुमशुदा बालिका की सूचना दिनांक 27 नवंबर की दोपहर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल थाना बाणगंगा क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को सहायता के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक घनश्याम एवं पायलट पवन दांगी ने मौके पर पहुंचकर बालिका को संरक्षण में लिया। बालिका के परिजनों के संबंध में तत्काल जानकारी नहीं मिलने पर जवान उसे FRV वाहन से थाने लेकर पहुंचे। थाना स्टाफ द्वारा परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया गया। पहचान एवं सत्यापन के बाद समझाइश देकर बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

 

इस प्रकार डायल-112 के जवानों ने दोनों घटनाओं में त्वरित सहायता एवं सतर्कता से 03 मासूम बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया।

Kolar News 28 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.