Advertisement
भोपाल। थाना कोलार रोड पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत फरार आरोपी विशाल पाठक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में आरोपी को तलवार देने वाले व्यक्ति राहुल बिहारी को भी आरोपी बनाया गया है।
घटना का विवरण
दिनांक 26.08.26 को सोशल मीडिया में इंस्टाग्राम आईडी पर आरोपी द्वारा तलवार से केक काटते हुए का वीडियो अपलोड कर वायरल किया गया। वायरल वीडियो की तस्दीक करने पर उक्त वीडियो विशाल पाठक द्वारा दिनांक 21.08.2026 को सार्वजनिक स्थान किड्स कैंपस स्कूल के पास सर्वधर्म कोलार रोड में जन्मदिन के दिन तलवार से केक काटने का पाया जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा अवैध हथियार रखने तथा प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे। उक्त तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 संजीव कुमार पाठक, सहायक पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी आलोक श्रीवास्तव के सतत निर्देशन में थाना प्रभारी कोलार रोड के नेतृत्व में टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
गठित टीम द्वारा आरोपी विशाल पाठक पिता राजेश पाठक निवासी 40 वर्ष, सी सेक्टर सर्वधर्म कोलार रोड भोपाल को दिनांक 18.11.2026 को गिरफ्तार कर वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य व्यक्ति जो आरोपी के हाथ में तलवार दे रहा है के संबंध में पूछताछ कर आरोपी विशाल पाठक का मेमो लेख किया गया, जिसमें आरोपी ने उक्त तलवार देने वाले व्यक्ति का नाम राहुल बिहारी लेख कराया है। आरोपी विशाल पाठक से केक काटने वाली तलवार जप्त की गयी है। प्रकरण में राहुल बिहारी के नाम का इजाफा कर आरोपी राहुल बिहारी की तलाश पतारसी की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में थाना कोलार रोड से थाना प्रभारी कोलार निरीक्षक संजय सिंह सोनी, उपनिरीक्षक शिवेन्द्र पाठक, सउनि रामबकस, आरक्षक मोहित जाट, आरक्षक शिवकुमार, आरक्षक नितिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जप्त मशरूका एक लोहे की तलवार है। आरोपी विशाल पाठक के कुल 07 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |