Video

Advertisement


राष्ट्र विरोधी ताकतों के असली मंसूबों को साकार नहीं होने देगी भाजपा और देश की जनता: शिवप्रकाश
bjp

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में निगम-मंडल, प्राधिकरण के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व सदस्यों की बैठक को संबोधित किया।

 

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि सेवा दूत अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। राष्ट्र विरोधी ताकतें गलत नैरेटिव सेट कर जनता को भ्रमित करना चाहती हैं। भाजपा कार्यकर्ता इन ताकतों के असली मंसूबों को साकार नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस समाज में विद्वेष फैलाकर सत्ता प्राप्त करना चाहती है। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों, उपलब्धियों को जनता को बताकर संगठन को और सशक्त बनाने का कार्य करें। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलकर हर चुनौती से निपटने के लिए तत्पर रहते हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन सेवा के लिए रहा है। पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री द्वारा किए गए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ स्थानीय समस्याओं का निराकरण कर समाज निर्माण में भी अपना योगदान दें।

 

शिवप्रकाश ने कहा कि अब नैरेटिव यानी विमर्श की लड़ाई है। भाजपा संगठन और सरकार बहुत अच्छे कार्य करती है, लेकिन विपक्षी दल बदनाम करने और जनता में भ्रम फैलाने के लिए गलत नैरेटिव सेट करते हैं। आने वाले दिनों में विपक्ष कुछ और नैरेटिव समाज में लाकर समाज को तोड़ने या विद्वेष फैलाने का कार्य करेगा, हमें समाज को जागरूक करना है। राष्ट्रवादी ताकतों को आपस में लड़ाने का षड्यंत्र भी हो सकता है, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के तहत समाज को सशक्त बनाने का कार्य करें। सेवा दूत अभियान के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ता 1 से 25 दिसंबर तक विधानसभाओं में प्रवास कर स्थानीय समस्याओं के निराकरण के साथ संगठन को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। भाजपा समाज को सशक्त बनाने, संगठन को मजबूत करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। जिन पात्र व्यक्तियों को अभी तक सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें लाभ दिलाने के साथ पार्टी संगठन को सर्वव्यापी के साथ सर्वस्पर्शी बनाने का कार्य करना है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताई गईं चार जातियां, गरीब, युवा, महिला और किसान के आर्थिक कल्याण और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश वर्तमान में रोजगार के सबसे अधिक अवसर खड़ा करने वाला राज्य है। हमें भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश में सेवा दूत अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस सत्ता प्राप्त करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है। दूसरों पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी अपने गिरेबां में झांककर देखें। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष तक का चुनाव नहीं कराते, सीधे दिल्ली से आदेश जारी हो जाते हैं। पार्टी कार्यकर्ता सेवा दूत अभियान के तहत केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाकर हर विधानसभा में युवाओं को संगठन से जोड़ने का भी कार्य करें।

 

हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि निगम-मंडल व प्राधिकरण प्रदेश सरकार की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने वाली महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं। इन संस्थाओं में दायित्व प्राप्त सभी पदाधिकारी अपने उत्तरदायित्व को केवल प्रशासनिक या औपचारिक जिम्मेदारी न समझें, बल्कि इसे जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण अवसर मानकर कार्य करें। निगम-मंडलों व प्राधिकरणों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों के विकास, जनसमस्याओं के समाधान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में परिणाममूलक प्रयास किए जाने चाहिए। निगम-मंडलों की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, इसके लिए नियमित समीक्षा और सतत निगरानी की व्यवस्था विकसित की जाए। साथ ही संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों, उद्योगों, व्यापारिक संस्थाओं एवं प्रबुद्धजनों के सुझाव लेकर कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि निगम-मंडलों के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित प्रवास करें, आम नागरिकों से संवाद स्थापित करें और उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझें।

 

चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी संगठन बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। निगम-मंडलों एवं प्राधिकरणों में दायित्व प्राप्त सभी पदाधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का माध्यम बनें। संगठन का विस्तार केवल सदस्यता और गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद, संपर्क और सहभागिता स्थापित करना भी आवश्यक है। सभी पदाधिकारी सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से संपर्क और समन्वय स्थापित कर संगठन की पहुंच को व्यापक बनाएं। निगम-मंडलों में दायित्व प्राप्त सभी पदाधिकारी संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन और समर्पण की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए अपने आचरण एवं कार्यों से संगठन की प्रतिष्ठा बढ़ाएं। उन्होंने आगामी 1 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सेवा दूत अभियान में सभी पदाधिकारी सक्रिय सहभागिता कर संगठन विस्तार, स्वच्छता, पौधारोपण, नशामुक्ति एवं अन्य सेवा गतिविधियों को गति दें।

Kolar News 19 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.