Video

Advertisement


मुख्यमंत्री ने सूरजपुर को दिए 232 करोड़ के विकास कार्य, प्रेमनगर में 2.70 करोड़ के अतिरिक्त कामों की घोषणा*
मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 28 अक्टूबर।* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअली सूरजपुर जिले को 232 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी।

उन्होंने 24.29 करोड़ के 63 कार्यों का लोकार्पण और 208.20 करोड़ के 54 कार्यों का भूमिपूजन किया।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर नगर पंचायत में डोम निर्माण के लिए 1 करोड़, इंडोर स्टेडियम के लिए 50 लाख और 2 किमी बीटी सड़क के लिए 1.20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री ने जल संचय जनभागीदारी अभियान में सूरजपुर के प्रदेश में प्रथम और देश में चौथे स्थान पर आने पर बधाई दी और कहा कि जिले में जल संरक्षण के 2,212 कार्यों पर 130.56 करोड़ खर्च होंगे।

Kolar News 28 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.