Advertisement
*रायपुर।* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से बलरामपुर के चिरई-जसवंतपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लरंग साय ने अपना पूरा जीवन जनजातीय समाज के उत्थान और सरगुजा के विकास के लिए समर्पित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले को 202.65 करोड़ के 2009 विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही शंकरगढ़ में नया हायर सेकेंडरी स्कूल भवन, चांदो में सामुदायिक भवन और प्रतिमा स्थल के पास स्मृति द्वार बनाने की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी और 360 नए केंद्र खोले जाएंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |