Video

Advertisement


हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, उपचुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार
हरदीप

 

भोपाल, 28 अक्टूबर 2026।* केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी एक बार फिर राज्यसभा जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मध्यप्रदेश की खाली हुई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।

 

यह सीट भाजपा नेता एल. मुरुगन के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। मुरुगन ने हाल ही में राज्यसभा सदस्यता और केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इस सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव होना है।

 

*इसलिए मध्य प्रदेश से बनाया उम्मीदवार*

 

हरदीप सिंह पुरी का उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का वर्तमान कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इस बार उत्तर प्रदेश से हुए राज्यसभा चुनावों में पार्टी ने उन्हें रिपीट नहीं किया था, जिसके बाद उनके संसद में बने रहने को लेकर संशय था। अब मध्य प्रदेश से मौका देकर पार्टी ने उन्हें बरकरार रखा है।

 

*IFS से केंद्रीय मंत्री तक का सफर*

 

हरदीप सिंह पुरी मूल रूप से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2014 में भाजपा ज्वाइन करने के बाद सितंबर 2017 में उन्हें आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था। जुलाई 2021 से वे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय संभाल रहे हैं।

Kolar News 28 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.